साध्वी रेप केस में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बाबा के तबियत ख़राब होने की शिकायत पर जाँच करने आयी डॉक्टरों की टीम ने चौकाने वाला खुलासा किया है। डॉक्टरों की टीम का कहना है कि गुरमीत सेक्स एडिक्ट है। इसी वजह से उसकी जेल में स्थिति खराब हो रही है। वह लगातार बेचैन रहता है और उसकी नींद नहीं आती है। डॉक्टर ने कहा कि उसका इलाज किया जा सकता है, लेकिन अगर देरी की गई तो समस्या बड़ी हो सकती है।
आपको बता दें कि रविवार को गुरमीत राम रहीम की जेल में हालत बिगड़ गई थी। उसकी छाती और सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा था। उसने जेल प्रशासन से मांग की थी कि उसे तत्काल किसी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जाए। जेल सूत्रों के मुताबिक, वहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल चेकअप किया और तत्काल उसे चंडीगढ़ पीजीआई शिफ्ट करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: लद्दाख में ‘लव जिहाद’ की दस्तक, बौद्ध संगठन ने जताई नाराज़गी …
डॉक्टरों की सलाह पर जेल प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस से बाबा को पीजीआई में लाने की अनुमति मांगी। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने बाबा को वहां लाने से साफ इनकार कर दिया है। ऐसे में उसकी जांच के लिए जेल प्रशासन ने पीजीआई डॉक्टरों की एक टीम बुलाई थी। टीम ने उसकी जांच के बाद पाया कि उसके आराम से ना बैठने और लगातार बेचैन रहने की वजह सेक्स का ना मिल पाना है, क्योंकि उसे सेक्स की लत लगी है।
जानिए क्या है सेक्स एडिक्शन-
जिस तरह भोजन की इंसान के शरीर के लिए आवश्यकता होती है उसी तरह सेक्स भी इंसान के शरीर की अहम आवश्यकता होती है लेकिन जब इसकी हद से ज्यादा तलब लगे तो यह एक बीमारी बन जाती है। यह बीमारी सेक्स एडिक्शन कही जाती है। सेक्स एडिक्शन टर्म को ईजाद करने वाले अमेरिकी मनोवैज्ञानिक पेट्रिक कार्न्स के मुताबिक अगर कोई दिन में 14 घंटे या उससे ज्यादा समय तक सेक्सुअल या हाफ सेक्सुअल गतिविधियों में लिप्त रहता है, तो वह सेक्स एडिक्शन का शिकार हो चुका होता है। ऐसे में व्यक्ति अपना ध्यान किसी भी काम पर नहीं लगा पाता और हर समय केवल सेक्स के बारे में ही सोचता रहता है।
सेक्स बढ़ाने की दवा लेता था बाबा-
आपको बता दें कि गुरमीत ने इससे पहले सीबीआई कोर्ट के सामने दुष्कर्म के मामले में खुद को बेदाग साबित करने के लिए कई पैंतरे आजमाए थे। उसने खुद को कोर्ट में नपुंसक बताते हुए कहा था कि वो शारीरिक अक्षमता के कारण सेक्स नहीं कर सकते। लेकिन नए खुलासे में सामने आया है की गुरमीत सेक्स पावर बढ़ाने के लिए सेक्स टॉनिक लेता था।
यह भी पढ़ें: देश के 14 फर्जी संतों की लिस्ट जारी, भक्तों में हड़कंप – देश में प्रसन्नता
यही बजह है कि 50 साल की उम्र में गुरमीत राम रहीम की रंगीनियत के चर्चे हर तरफ हैं, वो कपड़े भी रंगीन पहनता था और दिल से भी रंगीन मिजाज था। पूर्व डेरा प्रेमी गुरदास सिंह टूर ने भी दावा किया है कि गुरमीत राम रहीम ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से सेक्स टॉनिक मंगवाकर उनका सेवन अपनी सेक्स पावर बढ़ने के लिए करता है।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!