protest malegaon

म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में देशभर में प्रदर्शन

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है, भारत के मुसलमानों ने भी रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में आज पुरे देश में विरोध प्रदर्शन किये।

कश्मीर के बेलगाम में बड़ी संख्या में मुसलमान जुलूस की शक्ल में सड़कों पर निकल आए और प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने फोर्ट रोड से जिला कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और जिला आयुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार से रोहिंग्या मुसलमानो का समर्थन करने का अनुरोध किया।

protest muslim in belgam
Photo- Etv Urdu

 

कोलकाता में दस मुस्लिम वेलफेयर संगठनों ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ जुलूस निकाला। इससे शहर का आवागमन करीब डेढ़ घंटे के लिए थम गया। मुस्लिम संगठनों का कहना था कि म्यामांर में पुलिस और सेना हजारों रोहिंग्या मुसलमानों और बच्चों को मार चुकी है।

protest kolkata
photo- etv urdu

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भी म्यांमार सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। दारूल -उल- इस्लाम से रशीद मस्जिद तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

protest devband
photo- etv urdu

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी मुस्लिमों ने रोहिंग्या मुसलमानों के दुःख में सरीक होते हुए जुलूस निकाला।

protest mumbai
photo- etv urdu

हैदराबाद ओल्ड सिटी में भी जिहादिस्ट संगठन के नेतृत्व में मुस्लिमों ने रोहिंग्यों का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों की हालत और उन पर हो रहे अत्याचार पर नाराजगी जाहिर की।

protest hyedrabad
photo- etv urdu

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *