alien or spaceship

रहस्‍य:-भारत चीन सीमा पर एल‌ियन का ठिकाना और आकाश में उड़ती किसी अज्ञात वस्तु को देखा गया……

दुनिया में एलियन हैं या नहीं, इस पर अभी भी रहस्य बना हुआ है। हालांकि कई बार लोग दावे करते हैं कि उन्होंने एलियन को अपनी आंखों से देखा और उसकी तस्वीरें भी ली हैं, लेकिन आज तक इन बातों की प्रमाणिता की पुष्टि नहीं हुई है।

Interesting Alien

भारत चीन सीमा पर मौजूद कोंग्का ला पास ज‌िसकी खूबसूरती देखकर आपकी नजरें ठहर जाएंगी लेक‌िन यहां तक जाना और यहां ठहरना मुमक‌िन नहीं है। क्योंक‌ि भारत चीन सीमा व‌िवाद के कारण यह क्षेत्र अत‌ि संवेदनशील माना जाता है इसल‌िए जाना हर क‌िसी के ल‌िए मुमक‌िन नहीं है। दूसरी बात यह भी है क‌ि यह स्‍थान रहस्य और रोमांच से भरा हुआ है।

कोंग्का ला पास के बारे में कहा जाता है क‌ि यहां पर एल‌ियन का अड्डा हो सकता है। कारण यह है क‌ि यहां पर कुछ ऐसे च‌िन्ह म‌िले हैं ज‌िसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है क‌ि यहां पर एल‌ियन अपने उड़न तस्तरी से आते-जाते रहे हैं।
falien
कोंग्का ला पास का जो स्‍थान रहस्यमयी माना जाता है वह चीन के अनुसार ह‌िमालय का अक्साई क्षेत्र है जबक‌ि भारत के अनुसार लद्दाख का ह‌िस्सा है। एक समझौते के कारण भारत और चीन दोनों देश इस ह‌िस्‍से में पेट्रोल‌िंग नहीं करते हैं और यहां कोई आता-जाता नहीं है। स्‍थानीय लोग बताते हैं क‌ि यहां पर यू. एफ. ओ बेस है।

 यूएफओ ((UFO)क्या होता है? :

आकाश में उड़ती किसी अज्ञात वस्तु को यूएफओ (UFO) कहा जाता है। इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं का आकार किसी डिस्क या तश्तरी के समान होता है या ऐसा दिखाई देता है, जिस कारण इन्हें उड़नतश्तरीयों का नाम मिला। कई चश्मदीद गवाहों के अनुसार इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं के बाहरी आवरण पर तेज प्रकाश होता है और ये या तो अकेले घूमते हैं या एक प्रकार से लयबद्ध होकर और इनमें बहुत गतिशीलता होती है। ये उड़न तश्तरीयां बहुत छोटे से लेकर बहुत विशाल आकार तक हो सकतीं हैं।

ufo

1 thought on “रहस्‍य:-भारत चीन सीमा पर एल‌ियन का ठिकाना और आकाश में उड़ती किसी अज्ञात वस्तु को देखा गया……”

Comments are closed.