ganehsa

आखिर क्यों दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोटों पर है गणेश जी की तस्वीर?

भारत के नोटों पर भले ही किसी हिन्दू देवी देवता की तस्वीर ना हो, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जिसके नोटों पर गणेश जी विराजमान हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस देश के नोटों पर गणेश जी की फोटो छपती है वह देश दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम आवादी वाला देश इंडोनेशिया है।

 

Indonesia currency

इंडोनेशिया एक मुस्लिम राज्य है। वहां की 87.5 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है और 3 प्रतिशत हिंदू। हालांकि इंडोनेशिया में कई जगह पर हिंदुत्व से जुड़े हुए साक्ष्य आसानी से मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय समाज में वर्ण व्यवस्था

आप इस बात को सुनकर हैरान हो जाएंगे कि दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के नोट पर गणेश जी की तस्वीर छपती है।

आइये जानते हैं आखिर क्यों वहां की नोट पर गणपति जी विराजमान हैं…

इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहते हैं। वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।

 

Indonesian currency

 

इस नोट पर की हजर देवान्तर के साथ भगवान गणेश की भी तस्वीर छपी है। इस नोट के पीछे के हिस्से पर बच्चों से भरी कक्षा की तस्वीर है। ऐसा माना जाता है कि इंडोनेशिया के द्वीप समूह में पहली शताब्दी में हिंदुत्व का जोर ज्यादा था।

यह भी पढ़ें: जानिये हिन्दू धर्म में जाति व्यवस्था एवं उनका वर्गीकरण

यही कारण है कि तभी से चली आ रही प्रथा के अनुसार अभी भी वहां हिंदू देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। वहां भगवान गणेश को कला, शास्त्र और बुद्धिजीवी का भगवान माना जाता है।

ऐसे ही की हजर देवान्तर का इंडोनेशिया के स्वतंत्रता में अहम हिस्सा था और वो पढ़ाई के लिए जागरुकता फैलाने में तत्पर आगे रहते थे। नोट के पीछे बनी कक्षा की तस्वीर नोट की थीम शिक्षा को दर्शाती है।

 

Indonesian currency

 

जानकार बताते हैं कि कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया. लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है।

 

krishna

 

इंडोनेशिया में रामायण और महाभारत की कहानी हर कोई जानता है। वहां के जकार्ता स्क्वेर में कृष्णा-अर्जुन के पुतलाे भी लगे हैं।

 

krishna

 

इंडोनेशिया की सेना भी अपना रक्षक हिंदू भगवान हनुमान को मानते हैं। बाली टूरिज्म का लोगो (Logo) भी हिंदु शास्त्रों में से ही लिया गया है। वहां के एक कॉलेज के लोगो(Logo) पर भी भगवान गणेश हैं।

 

9 thoughts on “आखिर क्यों दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोटों पर है गणेश जी की तस्वीर?”

  1. Hello! Do you know if they make any plugins to assist with Search Engine Optimization? I’m trying to get my
    blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good gains.
    If you know of any please share. Thanks!
    I saw similar text here: Wool product

  2. Everything is very open with a very clear explanation of the challenges. It was truly informative. Your site is very helpful. Thank you for sharing!

  3. After reading your article, I learned many new things about planning adventures abroad. I want to express my gratitude for sharing your travel knowledge and experience with us. We discussed a similar topic on TravelForums. Keep up the amazing work!

  4. Hello there! Do you know if they make any plugins to
    help with Search Engine Optimization? I’m trying to get my website
    to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good gains.
    If you know of any please share. Kudos! You can read similar article here: Change your life

  5. I’m extremely impressed with your writing talents and also with the format to your blog. Is this a paid subject or did you customize it your self? Either way stay up the excellent high quality writing, it’s rare to look a nice weblog like this one nowadays. I like bharatlalkaar.com ! My is: Tools For Creators

Comments are closed.