rape case

कांग्रेस आईटी सेल में महिला का यौन शोषण, पीडिता की शिकायत पर राहुल ने भी नही की मदद

कांग्रेस के आईटी सेल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने वही के एक कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला कांग्रेस आईटी सेल की पूर्व सदस्य है और उसका आरोप है कि उसके सीनियर कर्मचारी ने उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से की थी लेकिन उसके लिखित चिट्ठी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए पीड़िता ने कहा कि उसने कांग्रेस आईटी सेल प्रमुख दिव्या स्पंदना को भी मामले की जानकारी दी और कार्रवाई के लिए गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया।

यह भी पढ़ें: स्कूल के प्राचार्य और 2 शिक्षक 15 छात्रों के साथ मिलकर 7 महीने से कर रहे थे छात्रा से गैंगरेप

पीड़िता को जब कहीं से न्याय नही मिला तब उसने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया में काम करने वाला चिराग पटनायक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उसके हाथ को पकड़ता था और मोबाइल को लेने के बहाने छेड़छाड़ करता था। मौका लगते ही आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।

पीड़िता के मुताबिक कांग्रेस आईटी सेल में काम करने वाला चिराग अक्सर जबरदस्ती महिला के नजदीक आने की कोशिश करता था। जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई थी लेकिन कांग्रेस आईटी सेल में ऐसा कोई संगठन नहीं था जहां वो अपनी शिकायत कर सके। इसी के मद्देनजर उसने राहुल गांधी तक अपनी बात रखी। लेकिन अभी तक उसकी शिकायत पर कोई जवाब नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में महिला से रेप की कोशिश, महिला को जंगल में घसीटकर ले गए आरोपी

बता दें कि पुलिस को मिली शिकायत के बाद नार्थ एवेन्यू थाने में मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती कांग्रेस के सोशल मीडिया में काम करती है। उसने ई-मेल के द्वारा दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को मामले की जनाकारी दी। जिसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है, और जो भी दोषी होगा उस पर पुलिस उचित कार्यवाई करेगी।