43 gang rape 5

झारखंड: एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने 17 साल की युवती से किया गैंगरेप, निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया

झारखंड के दुमका में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले लड़की को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी की उसने इस मामले में आठ युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात तब घटी, जब 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों की नजर दोनों पर पड़ी और उन्होंने दोनों का पीछा कर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों नहीं हुई 13 सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी सलेम को फांसी, पढ़िए विस्तार से

जानकारी के मुताबिक, पहले तो लड़के पैसे मांगने लगे और जब उन्हें पीड़ित ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं इसके बाद आरोपियों ने फोन कर अपने कुछ और साथियों को मौके पर बुला लिया। करीब बीस की संख्या में पहुंचे इन दरिंदो ने पीड़ित लड़की को निर्वस्त्र किया और उसके साथ बारी-बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: आखिर क्या है वामपंथी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का कांग्रेस कनेक्शन

आरोपियों ने लड़की से गैंगरेप करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में पास के ही तालाब से जबरन नहलाया और उसके दोस्त के साथ निर्वस्त्र छोड़ कर फरार हो गए। होश आने पर किसी तरह दोनों रात 11 बजे के आस-पास मुफ्फसिल थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:जावेद हबीब ने अपने पोस्टर में उड़ाया हिन्दू देवी देवताओं का मजाक, लोगों ने कहा पैगम्बर को भी दिखाओ

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने भी घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में जाकर पीड़ित से मुलाकात की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित की सरकार की तरफ से मदद की जाएगी।

इधर भाजपा नेता शिवपूजन पाठक ने इसे मानसिक विकृति की उपज बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज को भी पहल करने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *