ramdev and rajia

योग सिखाने पर मुस्लिम लड़की को जान से मारने की धमकी, मौलानाओं ने जारी किया फतवा

झारखंड में योग सिखाने वाली एक मुस्लिम लड़की राफिया नाज़ को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, राफिया नाज़ उस वक्त सुर्ख़ियों में आयीं जब योगगुरु बाबा रामदेव के साथ उसकी तस्वीर वायरल हुई। राफिया नाज को धमकी देने के साथ उसके खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद प्रशासन ने उसकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

इस घटना के बाद बाबा रामदेव ने राफिया का समर्थन करते हुए उसके घर पत्थर फेंकने और उसे धमकी देने की निंदा की। बाबा रामदेव ने कहा कि योग एक व्यायाम है जिसे धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: केरल में मुस्लिम लड़की के ईसाई लड़के से शादी करने पर, मस्जिद कमिटी ने किया परिवार का सामाजिक बहिष्कार

बाबा रामदेव ने कहा ईराक, ईरान अफगानिस्तान पाकिस्तान और सऊदी अरब समेत कई ऐसे मुस्लिम देश हैं जो योग करते हैं। यह सिर्फ एक व्यायाम है जो मन और शारीर के लिए अच्छा है। ऐसे में धर्म को योग के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

शिया इमाम मौलाना सैफ अब्बास ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है, ‘कुछ लोगों ने धर्म को एक मज़ाक बना दिया है, अगर कुछ महिला योग सिखाती है तो इसमें गलत क्या है ? यह बहुत ही निंदनीय है।

गौरतलब है कि रांची के डोरंडा इलाके की रहने वाली राफिया नाज़ योग सिखाकर अपनी आजीविका चलाती हैं। योग सिखाना जारी रखने पर मुस्लिम समुदाय द्वारा उसके खिलाफ फतवा जारी कर धमकाया जा रहा है। राफिया नाज अपने घर में सबसे बड़ी है और एक स्थानीय कॉलेज से एम.कॉम कर रही है। कुछ समय पहले शहर में योग गुरु रामदेव के साथ मंच साझा करने के बाद नाज चर्चा में आई थीं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी आतंकियों के पकड़े जाने के बाद देवबंद के सभी पासपोर्ट धारकों की जाँच करेगी पुलिस

राफिया नाज ने कहा कि वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं है और योग करती रहेंगी। उन्होंने सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया है। बता दें राफिया नाज को मिली धमकी के बाद राज्य की भाजपा सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें दो बॉडी गार्ड दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *